डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़ चंडीगढ़ का युवा जिमनास्ट खिलाड़ी आकाश आर्या सैकडों युवाओं के लिए मिसाल बना रहा है। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कोलिजिएट स्कूल में 12वीं का स्टूडेंट आकाश ओलंपिक में देश के लिए मेडल लाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहा है। आकाश अभी 18 साल का है और अभी तक वह स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर करीब 250 मेडल जीत चुका है, जिसमें करीब 150 गोल्ड मेडल हैं। आकाश 2018 में कोलकाता में हुई नेशनल स्कूल गेम्स में एक ब्रांज व 2017 में हरियाणा के राई में स्कूल नेशनल गेम्स में एक गोल्ड व एक ब्रांज मेडल जीत चुका है।from Jagran Hindi News - punjab:chandigarh https://ift.tt/2KzLprj
No comments:
Post a Comment