यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सकेतड़ी क्रिकेट ग्राउंड में टी -20 कप में शनिवार को टेक्नोक्रेट, प्रोफेशनल इंडिया, हाईकोट इलेवन और राणा इंजीनियरिंग कंपनी ने जीत दर्ज की। पुल ए की प्रतियोगिता के पहले मैच में टेक्नोक्रेट ने चंडीगढ़ पुलिस को 23 रन से हराया। टेक्नोक्रेट ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। टीम की तरफ से अशोक मलिक ने 56 रन, विदुर सेठ ने 37 रन और धर्मपाल सिंह ने 28 रनों की पारी खेली।from Jagran Hindi News - punjab:chandigarh https://ift.tt/2MDOmrx
No comments:
Post a Comment